Regional

केन्द्रीय विद्यालय मेघातुबुरू में चल रहे विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी एवं गणित सप्ताह विद्यार्थियों को वैदिक गणित का परिचय कराया वैदिक गणित भारतीय सांस्कृतिक धरोहर है —–प्राचार्य डा आशीष जयसवाल

 

गुवा

केन्द्रीय विद्यालय मेघातुबुरू में चल रहे विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी एवं गणित सप्ताह के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए वैदिक गणित का परिचय कराया गया।
इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्राचीन भारतीय गणितीय विधियों के प्रति रुचि उत्पन्न करना तथा उन्हें गणना में तेज और तर्कसंगत बनाने की दिशा में प्रेरित करना है।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने वैदिक गणित के विभिन्न सूत्रों जैसे गुणा, भाग, वर्गमूल एवं समीकरण हल करने की विधियों को सीखा, जिससे वे गणितीय समस्याओं को तेज गति से हल कर सकें। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आशीष कुमार ने कहा कि “वैदिक गणित भारतीय सांस्कृतिक धरोहर है, जो आज के प्रतिस्पर्धी युग में विद्यार्थियों को तेजी से सोचने और सटीक उत्तर प्राप्त करने में सहायक सिद्ध हो सकती है।”

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप विद्यार्थियों में तार्किक एवं विश्लेषणात्मक सोच को बढ़ावा देने की दिशा मैं अग्रणी भूमिका निभाएगा कार्यक्रम के समायोजन एवं आयोजन में स्कूल के शिक्षकों की अग्रणी भूमिका रही ।आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में एक विशेष उत्साह एवं हर्ष देखा गया ।

Related Posts