Sports

रोट्रैक्ट क्लब चाईबासा द्वारा इंटरनेशनल चेस डे पर आयोजित हुआ शतरंज प्रतियोगिता, 140 से अधिक बच्चों ने लिया भाग, हर्ष मुरारका बने विजेता

 

चाईबासा: इंटरनेशनल चेस डे के अवसर पर रोट्रैक्ट क्लब चाईबासा के तत्वावधान में टाउन हॉल में भव्य शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर और आसपास के इलाकों से आए लगभग 140 बच्चों ने भाग लिया और अपने बुद्धि कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। ओपन वर्ग में विजेताओं की सूची इस प्रकार रही:

प्रथम पुरस्कार: हर्ष मुरारका

द्वितीय पुरस्कार: कुश मुंधरा

तृतीय पुरस्कार: कृष्णा जलान

चतुर्थ पुरस्कार: ललित किशोर बानरा

पंचम पुरस्कार: डे राज कुमार


इसके अलावा विभिन्न आयु वर्गों में विजेता इस प्रकार रहे:

अंडर-13 (लड़के): आदित्य वर्धन शर्मा

अंडर-13 (लड़कियां): समृद्धि प्रिया

अंडर-11 (लड़के): ऋषभ कुमार सिंह

अंडर-11 (लड़कियां): आदित्री दे

अंडर-9 (लड़के): सुमंत कश्यप

अंडर-9 (लड़कियां): मायरा शाह

अंडर-7 (लड़के): अद्वित्य राज

अंडर-7 (लड़कियां): प्रज्ञा कुमारी

कार्यक्रम के सफल आयोजन में रोट्रैक्ट क्लब चाईबासा के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष विनय लोधा, सचिव केशव दोदराजका, प्रोग्राम चेयरमैन हर्षित मुद्रा, सुमित अग्रवाल, सौरभ मुंधरा, विवेक शर्मा, रवि अग्रवाल, विष्णु भूत, अमित पोद्दार, नीलसिस मजूमदार, सौरव नेवाटिया, विकास गुप्ता, अक्षय गुप्ता, राहुल सराफ, कन्हैया पांडे, सौरव भगत, निशान चौबे और सुमित रक्षित सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। रोट्रैक्ट क्लब की इस पहल की स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने सराहना की और बच्चों में बढ़ती बौद्धिक खेलों के प्रति रुचि को सकारात्मक संकेत बताया।

Related Posts