Regional

सावन क्वीन 2025 का ताज एडवोकेट दीपा सिंह के सिर, वीरांगना फाउंडेशन ने मनाया सावन उत्सव

 

जमशेदपुर। अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन महासभा की झारखंड प्रदेश इकाई द्वारा सावन उत्सव का भव्य आयोजन रविवार को होटल दयाल इंटरनेशनल, साकची में किया गया। इस कार्यक्रम में वीरांगनाओं के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद मानगो आशियाना अंतरा की एडवोकेट दीपा सिंह को सावन क्वीन 2025 के खिताब से नवाजा गया, जबकि बारीडीह की पूर्णिमा सिंह रनरअप रहीं।

कार्यक्रम में वीरांगनाओं ने श्रावण मास और भगवान शिव से जुड़े महत्व पर चर्चा की। इसके साथ ही पारंपरिक कजरी, सावन गीतों, सोलह श्रृंगार और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। उत्सव के बाद उपस्थित सभी ने पारंपरिक व्यंजनों का भी भरपूर लुत्फ उठाया।

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश वीरांगना की संरक्षक प्रभा सिंह, मुदिता सिंह, पदाधिकारी सरोज सिंह, कोल्हान की कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश सिंह, संरक्षक ललिता राय, पूर्वी सिंहभूम की जिलाध्यक्ष सुनंदा सिंह, उपाध्यक्ष कृष्णा सिंह, संगठन की लीगल एडवाइजर एडवोकेट दीपा सिंह, जिला महासचिव माधवी सिंह, उपाध्यक्ष कंचन सिंह, सरायकेला की अध्यक्ष शशिप्रभा सिंह, संरक्षक संजू सिंह, वीरांगना पदाधिकारी कमल सिंह, रेखा सिंह, सरोज सिंह, नीरा सिंह, गीता सिंह, संगीता सिंह, ममता सिंह, मंजू सिंह समेत कई वीरांगनाओं ने हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related Posts