Regional

विश्व आदिवासी दिवस चाईबासा जिला मुख्यालय में मनाएगा जे.एल.के.एम पार्टी

 

चाईबासा: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जे.एल.के.एम) की एक महत्वपूर्ण बैठक पार्टी के जिला अध्यक्ष करण महतो की अध्यक्षता में चाईबासा कचहरी तालाब परिसर में संपन्न हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पार्टी द्वारा चाईबासा जिला मुख्यालय में भव्य रूप से मनाया जाएगा।

इस अवसर को सफल बनाने के लिए एस.टी. मोर्चा के जिला अध्यक्ष बुआए बिरूली को कार्यक्रम स्थल चयन और आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में संगठन विस्तार, कोल्हान के प्रमुख मुद्दों पर संघर्ष और युवाओं की भागीदारी पर भी गंभीर चर्चा की गई।

झारखंड आंदोलनकारी डेबिड कलुन्डिया ने संगठन को मजबूत करने के लिए जिला, कोल्हान और केंद्रीय समिति में पश्चिमी सिंहभूम से और अधिक नाम भेजने की बात कही। वहीं अधिवक्ता महेंद्र जामुदा ने कहा कि मानसून सत्र में कोल्हान के ईचा-खड़काई डैम और चाईबासा बाईपास रिंग रोड जैसे ज्वलंत मुद्दों को उठाने के लिए पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो को लिखित ज्ञापन सौंपा जाएगा।

युवा अध्यक्ष अजय कुमार महतो ने युवाओं की अहमियत पर बल देते हुए कहा कि आने वाला समय युवाओं का है, अतः उन्हें अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर संजय कुंकल के नेतृत्व में पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत किया गया।

बैठक में खास बात यह रही कि भाजपा, जेएमएम, जदयू समेत विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं और समाज के सम्मानित व्यक्तियों ने जे.एल.के.एम की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख नाम हैं:

मुकुरु हेम्बोम (पूर्व बैंक कर्मी)

डॉ. अक्षय गोप (जदयू ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष)

घासीराम बिरुवा (झारखंड आंदोलनकारी)

अजय पूर्ति, विकास पाड़ेया, बबलू पाड़ेया, प्रकाश पान, गुरुचरण हांसदा, नाउरू सुंडी, बीरसिंह गोप, मोतीराम सुंडी, हरीचरण सुंडी, रमेश सुंडी, बीरसिंह सुम्बुरुई, मोहन सिंह सुंडी, चाडू सुंडी, सुनील मलिक, बबलू दास, संजय गोप, तुलसी बोयपाई, गोनो बोयपाई, हरीश बोयपाई,
सुखबीर बोयपाई, पंचानंद कोडागकेल, नंदलाल बिरुवा, सुपाय जारिका आदि।

बैठक में पार्टी के विभिन्न कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
मुख्य रूप से उपस्थित सदस्यों में नितिन जमुदा, अजय देवगन, मनीष कलुन्डिया, धर्मदास गोप, दीपक सवैया, मोहन सवैया, संजय कालिंदी, जितेंद्र बिरुवा,
मनजीत सिंह कुंकल, घासीराम हसदा, प्रकाश पान, गिरीश राम बिरुली, सानतन तिरिया, मोती लाल बिरुवा, राजीव सिंह, जय सिंह, सत्यानंद,
प्रिया मोतीलाल बरवा, राजू गव, जैसिंग, जय देवगम, बिमल, समीर कुमार, सत्य जीत कारवां, आकाश गोप, रमेश बालमुचू,
सोमनाथ लागुरी, शुरू बनारा, नीतिमा कुई, मोकाए तापे, प्रसनजीत बिरूली, नारायण गगराई, अबिका महतो, महेन्द्र महतो आदि शामिल थे।

बैठक में लिए गए निर्णयों से स्पष्ट है कि जे.एल.के.एम पार्टी आने वाले समय में चाईबासा और कोल्हान में अपनी संगठनात्मक पकड़ को और मजबूत करने की दिशा में अग्रसर है।

Related Posts