जननायक समिति ‘नारायण सेवा’ ने मनाया 7वां स्थापना दिवस, सात वर्षों से बेसहारों को खिला रही है प्रेमपूर्वक भोजन, टाटानगर स्टेशन गोलचक्कर के समीप आयोजित समारोह में अतिथियों का हुआ सम्मान, जरूरतमंदों को कराया गया स्वादिष्ट भोजन
जमशेदपुर। समर्पण और सेवा भाव की मिसाल बनी जननायक समिति, नारायण सेवा ने अपने स्थापना के 7 साल पूरे कर लिए हैं। संस्था विगत सात वर्षों से टाटानगर स्टेशन गोल चक्कर के समीप प्रतिदिन बेसहारा, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क भोजन कराती आ रही है। इस सेवा कार्य की सातवीं वर्षगांठ पर संस्था ने स्थापना दिवस का आयोजन भावपूर्ण वातावरण में किया।
मोनी बाबा को दी श्रद्धांजलि, अतिथियों को किया गया सम्मानित
स्थापना दिवस की शुरुआत मोनी बाबा के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं श्रद्धांजलि देकर की गई। तत्पश्चात समारोह में पहुंचे अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद उपस्थित सैकड़ों जरूरतमंदों को पूरी, सब्जी, खीर और बूंदी का स्वादिष्ट भोजन परोसा गया।
अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस विशेष अवसर पर बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल यादव, शिक्षक डीके मिश्रा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, समाजसेवी भोला झा, संस्था के अध्यक्ष ललन उपाध्याय, संजय सावा, जीसी पांडा, जितेंद्र तिवारी, जोगिंदर सिंह, मनोरंजन महतो, दीपक कुमार डे, के के सिंह, आनंद उपाध्याय, वेद प्रकाश तिवारी, औकार झा, विनोद चतुर्वेदी, हृदया नाथ तिवारी, अभिषेक पांडे, सुरेश पांडे, राजा ओझा, रंजीत झा, सलाउद्दीन जैसे सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय सहयोगियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
संस्था की सेवा भावना को मिली सराहना
स्थानीय जनों और अतिथियों ने संस्था की निरंतर सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए इसे सामाजिक एकता और करुणा का प्रतीक बताया। उपस्थित लोगों ने आशा जताई कि संस्था आगे भी इसी तरह जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य करती रहेगी।