सावन महोत्सव में बिखरी हरियाली की छटा, 250 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
न्यूज़ लहर संवाददाता
जमशेदपुर। कदमा स्थित ब्रम्हर्षि भवन में ब्रम्हर्षि महिला समाज की ओर से सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 250 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महोत्सव की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वामी सहजानंद सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की गई।
कार्यक्रम में भूमिहार महिला समाज झारखंड की संस्थापक अनु सिंह ने महिला समाज के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने रोजगार एक प्रयास, पौधरोपण, गरीब छात्रों के लिए पाठ्य सामग्री वितरण, बेसरा, पंख महिला हाट, शिक्षित समाज मुहिम और हेल्थ कैंप जैसी गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही आगामी माह में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की भी सूचना दी गई।
सावन महोत्सव में महिलाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नृत्य, संगीत, सर्वश्रेष्ठ हरे परिधान प्रतियोगिता और सावन क्वीन जैसी कई मनोरंजक प्रतियोगिताओं में समाज की सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे महोत्सव का उल्लास दोगुना हो गया।