Politics

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा, देश की राजनीति में मची हलचल

 

 

नई दिल्ली:उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे अपने त्यागपत्र में चिकित्सकीय सलाह का हवाला देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवा को प्राथमिकता देने और डॉक्टरों की सलाह का पालन करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उनके इस्तीफे की खबर के साथ ही देश की राजनीति में हलचल मच गई है।

 

धनखड़ ने अपने इस्तीफे में राष्ट्रपति के साथ अपने सुखद और अद्भुत कार्य संबंधों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अमूल्य सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। इसके अलावा, उन्होंने संसद के दोनों सदनों के माननीय सदस्यों का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें जो गर्मजोशी, विश्वास और स्नेह मिला है, वह हमेशा उनकी स्मृति में रहेगा।

 

हालांकि उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर अभी तक राष्ट्रपति भवन या प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 

अपने कार्यकाल के दौरान, जगदीप धनखड़ ने भारत की उल्लेखनीय आर्थिक प्रगति और अभूतपूर्व विकास को न केवल देखा बल्कि उसमें भाग भी लिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के इस परिवर्तनकारी युग में सेवा करना उनके जीवन का सच्चा सम्मान रहा है।

Related Posts