Regional

विवेक खलखो ने मुअ-थाई केज मैच में सिल्वर मेडल जीता, बने जिले के एमएमए प्रमुख

 

चाईबासा: रांची स्थित “स्ट्रेंथ मिक्सड मार्शल आर्ट एकेडमी” में 19 से 20 जुलाई तक आयोजित “कंटेंडर सीरीज मुअ-थाई केज मैच” में पश्चिम सिंहभूम के विवेक खलखो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया।

इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड मिक्सड मार्शल आर्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया था। प्रतियोगिता में राज्यभर के प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें विवेक खलखो ने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी कुशलता का परिचय दिया।

उनकी उपलब्धि को देखते हुए विवेक खलखो को “वेस्ट सिंहभूम मिक्सड मार्शल आर्ट एसोसिएशन” का प्रमुख नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें जिले में मिक्सड मार्शल आर्ट (एमएमए) के प्रचार-प्रसार और युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

विवेक की इस सफलता पर जिले के खेलप्रेमियों और खेल संघों में खुशी का माहौल है। स्थानीय खेल जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने की कामना की।

Related Posts