दिहाड़ी मजदूर रघु राजवार का तलाव में तैरता हुआ शव मिला।

चास:- चास मुफ्सिल थाना क्षेत्र के पंचायत ब्रह्मण द्वारिका के गाँव ब्रह्मण द्वारिका के 38 बर्षीय रघु राजवार का शव बुधवार को बनेकबांध( घर से आधा किमी दरी) मे तैरता हुआ मिला। परिजन ने इसकी सुचना पुलिस को दिया। पुलिस ने घटना स्थल में पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया।
परिजन ने बताया कि मंगलवार को सुबह प्रति दिन की तरह खाना खाकर दैनिक मजदुरी करने चास गया था। रात को जब रधु राजवार घर नहीं पहुंचे तो परिजन रात भर खोजबीन किया। सुबह परिजन ने तलाब मे शव को तैरता हुआ देखा। हल्ला करने पर गाँव के लोग जुटे तथा उसे पहचान किया। घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत मुखिया स्वदेश खावास,जेएलकेएम नेता अर्जुन राजवार, जिप सदस्य प्रतिनिधि सुसेन राजवार पहुंचे तथा परिजनों को संत्वाना दिया। मृतक का एक 14 बर्ष का पुत्र राहुल कुमार है, वह जितु महतो स्मारक उवि ब्रह्मण द्वारिका में अष्टम वर्ग मे पढता है। परिवार का रोरो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक दैनिक मजदूरी कर परिवार चलता था। परिवार का एक मात्र कमाउ सदस्य था।