Law / Legal

दो वरिष्ठ अधिवक्ताओं का निधन, विधि समुदाय में शोक

न्यूज़ लहर संवाददाता
रांची : झारखंड के विधि समुदाय के लिए बुधवार और गुरुवार का दिन दुखद रहा। झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वी. शिवनाथ का बुधवार को नागपुर में निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

वहीं, रांची सिविल कोर्ट के वरिष्ठ और प्रसिद्ध अधिवक्ता अयोध्या बाबू का भी गुरुवार को रांची स्थित उनके निवास पर निधन हो गया। अयोध्या बाबू सिविल मामलों के विशेषज्ञ थे और अधिवक्ताओं के बीच उनका विशेष सम्मान था।

दोनों वरिष्ठ अधिवक्ताओं के निधन पर झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन और रांची सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन को विधि जगत की अपूरणीय क्षति बताया गया है।

Related Posts