Crime

गौरंगडीह में दो बाइकों की भिड़ंत, छह लोग गंभीर रूप से घायल

न्यूज़ लहर संवाददाता
सरायकेला।सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग पर गौरंगडीह डीसी ऑफिस के पास गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दो बच्चों समेत कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार जमशेदपुर बिरसा नगर के रहने वाले राजीव महापात्र अपने 12 वर्षीय पुत्र मंटू महापात्र और 13 वर्षीय पुत्री श्रावणी महापात्र के साथ चाईबासा से जमशेदपुर लौट रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर बड़ा कंकड़ गांव के आमदीहा टोला निवासी समीर महतो फुलतुली महतो और शारदा महतो के साथ सरायकेला के टीमनिया गांव जा रहे थे। इसी दौरान गौरंगडीह डीसी ऑफिस के पास दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में सभी छह लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Related Posts