हरियाली तीज पर चाईबासा विजयवर्गीय महिला मंडल का भव्य आयोजन राष्ट्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में सैफरन सूट होटल में सजी सांस्कृतिक संध्या

चाईबासा: विजयवर्गीय महिला मंडल, चाईबासा द्वारा हरियाली तीज के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय सैफरन सूट होटल में किया गया। बुधवार को देर शाम तक चलने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें अखिल भारतीय विजयवर्गीय (वैश्य) महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निशा विजयवर्गीय, चाईबासा शाखा की अध्यक्ष पिंकी विजयवर्गीय सहित अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप जलाया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय विजयवर्गीय महिला संगठन की राष्ट्रीय टीम के आगमन से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई। ममता चौधरी, निशा विजयवर्गीय और संजीव विजयवर्गीय का स्वागत रेणु विजयवर्गीय के निवास पर पारंपरिक रूप से किया गया, जिसके पश्चात सभी अतिथि सैफरन सूट होटल पहुंचे।
कार्यक्रम की शुरुआत टीसा विजयवर्गीय द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई। तत्पश्चात महिला सदस्यों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और रंग भर दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता चौधरी ने अपने संबोधन में चाईबासा शाखा की प्रशंसा करते हुए कहा कि “कम समय में इतनी भव्यता और व्यवस्थित आयोजन निश्चित रूप से प्रशंसनीय है। सभी महिलाएं बधाई की पात्र हैं।
इस अवसर पर हाई टी और भोजन की उत्तम व्यवस्था भी की गई थी, जिससे उपस्थित सभी लोगों ने कार्यक्रम का आनंद उठाया।
कार्यक्रम में मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अशोक विजयवर्गीय को महिला मंडल की ओर से सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की सफल संयोजन में रेखा विजयवर्गीय और खुशबू विजयवर्गीय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उपस्थित प्रमुख महिलाओं में कोमल विजय, सुनीता विजय, इंदिरा विजय, ज्योति विजय, हेमा विजय, पिंकी विजय, रेणु विजय, किरण विजय, बबली विजय, लक्ष्मी विजय, प्रिया विजय और मीतू विजय आदि शामिल थीं।
कार्यक्रम का समापन आनंद, उत्साह और पारिवारिक सौहार्द के साथ हुआ। महिला मंडल द्वारा ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का संदेश दिया गया।