Regional

मंडल में भाजपा सदस्यता अभियान का सत्यापन, पूर्व मंत्री ने की भागीदारी,ऊर्जावान कार्यकर्ताओं संग सदस्यता अभियान को दी गति

 

कुमारडूंगी (मंझगांव): भाजपा झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने गुरुवार को मंझगांव विधानसभा अंतर्गत कुमारडूंगी मंडल में भाजपा सदस्यता अभियान के सत्यापन कार्य में हिस्सा लिया। उन्होंने मंडल के सक्रिय और ऊर्जावान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चल रहे अभियान की प्रगति की समीक्षा की तथा अभियान को और मजबूत करने के दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर श्री गागराई ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है जो देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए काम करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान पार्टी की नींव को मजबूत करने का कार्य है और इसमें सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नए सदस्यों के डाटा का सत्यापन किया तथा बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक कदम उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में भाजपा को और अधिक मजबूत बनाना है, इसके लिए कार्यकर्ताओं को निष्ठा और समर्पण के साथ काम करना होगा।

इस अवसर पर मंडल के प्रमुख पदाधिकारी, बूथ प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक में क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की गई और संगठनात्मक एकता को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।

भाजपा का यह सदस्यता अभियान आने वाले समय में पार्टी की ताकत को और सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Related Posts