मदर टेरेसा के नाम पर क्लीनिक प्रेरणादायी, भाजपा की आलोचना पर कांग्रेस का पलटवार चाईबासा। शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने भाजपा के तुष्टिकरण के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा हेल्थ क्लीनिक रखना स्वास्थ्य क्षेत्र के कर्मियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मदर टेरेसा ने भारत के गरीबों के स्वास्थ्य और सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा शासित राज्यों ने भी कई शहरों, संस्थाओं और स्टेशनों के नाम बदले हैं, जिसे भाजपाई तुच्छ मानसिकता मानते हैं तो पहले अपने नेताओं को शर्मसार करें। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झारखंड आंदोलन का कभी समर्थन नहीं किया और वनांचल नाम देने का प्रयास किया। वहीं गुजरात में सरदार पटेल स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम रखना सरदार पटेल का अपमान है। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार के विकास कार्यों से भाजपा बौखला गई है और बेवजह विवाद खड़ा कर रही है।

चाईबासा। शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने भाजपा के तुष्टिकरण के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा हेल्थ क्लीनिक रखना स्वास्थ्य क्षेत्र के कर्मियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मदर टेरेसा ने भारत के गरीबों के स्वास्थ्य और सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा शासित राज्यों ने भी कई शहरों, संस्थाओं और स्टेशनों के नाम बदले हैं, जिसे भाजपाई तुच्छ मानसिकता मानते हैं तो पहले अपने नेताओं को शर्मसार करें। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झारखंड आंदोलन का कभी समर्थन नहीं किया और वनांचल नाम देने का प्रयास किया। वहीं गुजरात में सरदार पटेल स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम रखना सरदार पटेल का अपमान है। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार के विकास कार्यों से भाजपा बौखला गई है और बेवजह विवाद खड़ा कर रही है।