रांची राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
न्यूज़ लहर संवाददाता
रांची : सिमडेगा लातेहार और गढ़वा जिलों में बीते 24 घंटे के भीतर रिकॉर्डतोड़ बारिश दर्ज की गई है, जिससे सड़कें जलमग्न हो गई हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। झारखंड मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश की चेतावनी दी है।मौसम विभाग ने झारखंड के सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 150 मिमी तक बारिश होने की आशंका जताई गई है।
विभाग ने लोगों को घरों में ही रहने और गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी है।गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, खूंटी और राँची जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में अगले कुछ घंटों में तेज बारिश और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण दक्षिणी और मध्य झारखंड में अगले पांच दिनों तक असर दिख सकता है।