सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 27 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला
सरायकेला-खरसावां। जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सशक्त, प्रभावी और अनुशासित बनाने की दिशा में सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए कुल 27 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। इन पदाधिकारियों में थानों, ओपी और पिकेटों में तैनात अधिकारियों के नाम शामिल हैं। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने नवीन पदस्थापन स्थल पर अविलंब योगदान करें और इसकी सूचना वरीय कार्यालय को दें। पुलिस विभाग के इस कदम को जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
तबादले की सूची में जिन प्रमुख अधिकारियों के नाम शामिल हैं, उनमें दिवाकर प्रसाद वर्मा को सड़क सुरक्षा कोषांग से राजनगर थाना, हीरालाल कुमार को अनुसंधान विंग से ईचागढ़ थाना, आकाश दीप को राजनगर से कांड्रा थाना, असलम अंसारी को कपाली ओपी से आदित्यपुर थाना, रविकांत पराशर को आदित्यपुर से गम्हरिया थाना, हसनैन अंसारी को आरआईटी थाना से कपाली ओपी, विमलेश कुमार महतो को ईचागढ़ से आरआईटी थाना, रंजीत कुमार सिंह को आदित्यपुर से कपाली ओपी, सोनू कुमार को पुलिस केंद्र से आदित्यपुर थाना, सुभाष चंद्र शर्मा को राजनगर से सरायकेला थाना, मनोज कुमार साहू को पुलिस केंद्र से गम्हरिया थाना, संतोष कुमार सेन को आदित्यपुर से कांड्रा थाना, सुनील कुमार सिंह को गम्हरिया से आदित्यपुर थाना, यशवंत कुमार को अनुसंधान विंग से राजनगर थाना, कौशल कुमार को कपाली ओपी से आदित्यपुर थाना और अनिता सोरेन को पुलिस केंद्र से कपाली ओपी स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा अभय कृष्णा गिरी को आरआईटी थाना से नीमडीह थाना, अरुण कुमार महतो को गम्हरिया से चांडिल थाना, रामरेखा पासवान को सरायकेला से आदित्यपुर थाना, राहुल कुमार सिंह को आदित्यपुर से सरायकेला थाना, दिनेश चंद्र महथा को जाम्बरो पिकेट से कांड्रा थाना, कमल यादव को जाम्बरो पिकेट से आदित्यपुर थाना, दिनेश कुमार हेंब्रम को लादुबेड़ा पिकेट से आरआईटी थाना, अभिजीत कुमार को पुनिसीर पिकेट से चौका थाना, चंदेश्वर किस्कू को रायजामा पिकेट से सरायकेला थाना, मोहम्मद मुकलेसुर रहमान को नीमडीह से पुलिस केंद्र सरायकेला, राजेश कुमार को आदित्यपुर थाना से पुलिस केंद्र सरायकेला, रंजीत प्रसाद को तिरुलडीह थाना से पुलिस केंद्र सरायकेला और धर्मेंद्र कुमार को लोक अभियोजन कार्यालय चांडिल से पुलिस केंद्र सरायकेला स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस विभाग के अनुसार यह बदलाव जिले में कार्य संस्कृति को बेहतर बनाने और अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जनता को त्वरित एवं सशक्त सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है।