सेवा भक्ति में पान-तांती कल्याण समिति के सदस्य दिखे

गुवा
योग नगर शिव मंदिर प्रांगण में पान-तांती कल्याण समिति के सदस्यों ने सावन के पवित्र माह के शिव भक्तों की सेवा में खीर पूड़ी का भोग बनाकर उन्हें खिलाया गया।
इस सेवा भक्ति में उपस्थित पान-तांती कल्याण समिति गुआ के अध्यक्ष शंकर दास, उपाध्यक्ष तापोस दास, सचिव रविचंद्र पान, विश्वाजित तांती, मुख्य सलाहकार गुरूचरण पान,जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी,जिला उपाध्यक्ष कैलाश दास,गुआ महिला समिति अध्यक्ष पदमा केशरी, उपाध्यक्ष बुदनी देवी, गीता दास, सुनिता केशरी, मंजूलता दास,राजनी दास,ममता देवी, लक्ष्मी देवी, सावित्री देवी,तारामनी दास, सुमित्रा पात्रो, देवकी देवी पान,कल्याण नगर महिला प्रकृति समिति के सदस्य ज्योती कुमारी, चांदनी दास एंव समस्त महिला पुरूष सदस्य उपस्थित रहे। उक्त अवसर पर मंदिर के पुजारी केशव पाठक ने कहा कि भगवान सदाशिव (या पंचब्रह्म) रूप के माध्यम से भक्तों का कल्याण करते हैं। ये पाँच ब्रह्मांडीय कार्य हैं: सृजन, पालन, संहार, आच्छादन और कृपा प्रदान करना है। अतः शिव की भक्ति में ही शक्ति है।