Regional

तीज मिलन समारोह में हरियाणवी संस्कृति की झलक, नीलडीह मैदान में दिखा उत्साह और उल्लास

जमशेदपुर।शहर में रहने वाले हरियाणवी समाज की महिलाओं ने रविवार को पारंपरिक तीज मिलन समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया। हरयाणवी मैत्री संघ द्वारा लगातार 20वें वर्ष आयोजित इस कार्यक्रम में रंग-बिरंगी पारंपरिक पोशाकों, लोक गीतों और नृत्यों ने समां बांध दिया।
हरयाणवी मैत्री संघ, जमशेदपुर की ओर से रविवार को नीलडीह मैदान में तीज मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन लगातार 20वें वर्ष संपन्न हुआ, जिसमें जमशेदपुर में रहनेवाले हरियाणवी समाज की महिलाओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।

इस विशेष अवसर पर महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक हरियाणवी परिधानों में सजधज कर भाग लिया और हरियाणवी लोक गीतों पर थिरकते हुए सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रदर्शन किया।

हर वर्ष की तरह इस बार भी समाज की महिलाओं ने सामूहिक रूप से तीज पर्व को पारंपरिक लोकगीतों, नृत्य, मेहंदी और झूले के साथ उल्लासपूर्वक मनाया।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला चली, जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य पेश किए। वहीं मेहंदी लगाने, झूला झूलने और पारंपरिक व्यंजन परोसने की भी सुंदर व्यवस्था की गई थी।

हरयाणवी मैत्री संघ के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष समाज को एक सूत्र में बांधने और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने के उद्देश्य से किया जाता है। महिलाओं की भागीदारी और उमंग इस आयोजन को हर वर्ष विशेष बनाती है।

Related Posts