Regional

55 पंचायतों में संगठन विस्तार को लेकर कांग्रेस सक्रिय, आनन्द बिहारी दुबे बोले– पंचायत स्तर तक मजबूत संगठन बनाएं

 

जमशेदपुर।झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस संगठन ने संगठन सृजन अभियान को गति देते हुए सोमवार को टाटानगर, बागबेड़ा, घाघीडीह और परसुडीह मंडलों में संगठनात्मक बैठकें आयोजित की। इन बैठकों का उद्देश्य पंचायत कांग्रेस कमिटी, बूथ कमिटी और बीएलए-2 (BLA-2) का गठन कर जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना था।

बैठकों में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत चारों मंडलों में पंचायतवार बैठक आयोजित कर पंचायत कांग्रेस कमिटी, बूथ कमिटी और BLA-2 का गठन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सक्रिय कार्यकर्ताओं को पंचायत कमिटी में स्थान दिया जाएगा, साथ ही BLA-2 का चयन कर संबंधित फॉर्म भरवाना अनिवार्य है।

उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र और फार्म सौंपते हुए निर्देश दिया कि पंचायत स्तर पर जल्द से जल्द बैठक आयोजित कर संगठन विस्तार का कार्य पूरा करें। दुबे ने स्पष्ट किया कि जिला के सभी 55 पंचायतों में यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

परसुडीह मंडल में आयोजित बैठक के दौरान झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी बलजीत सिंह बेदी भी अचानक पहुंच गए। उन्होंने बैठक का निरीक्षण किया और उपस्थित कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता को मंडल, पंचायत और बूथ स्तर पर मजबूती से संगठन निर्माण में लगना होगा ताकि आगामी समय में कांग्रेस एक मजबूत विकल्प के रूप में सामने आ सके।

बैठक में जिला अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अलावा प्रखंड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव, प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, प्रदेश सचिव खगेनचन्द्र महतो, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी, संजय सिंह आजाद, जिला महामंत्री अपर्णा गुहा, अजय मंडल, संजय झा संत, दिलीप कुमार गुप्ता, मो. सगीर, हंसपाल सिंह, टाटानगर मंडल अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष राजनारायण यादव, करनडीह-घाघीडीह मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह, परसुडीह मंडल अध्यक्ष नारायण डे, कमालुद्दीन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।
कार्यक्रम विभिन्न स्थानों में से ट्रैफिक कॉलोनी, यादव भवन बागबेड़ा, मांझी बगान किताडीह पश्चिम, और हलुदबनी परसुडीह में संपन्न हुए।

Related Posts