Regional

झारखंड व प. सिंहभूम के हैंडबॉल खिलाड़ियों को मिलेगा संबल : त्रिशानु रॉय डॉ. बलमुचू को हैंडबॉल फेडरेशन का वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने जाने पर दी बधाई

 

चाईबासा: नेशनल हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू के चयन पर खुशी जाहिर करते हुए पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने उन्हें बधाई दी है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु रॉय ने सोमवार को कहा कि यह पदभार न केवल झारखंड के लिए गर्व की बात है, बल्कि इससे राज्य के हैंडबॉल खिलाड़ियों को नई दिशा और पहचान भी मिलेगी।

उन्होंने कहा कि डॉ. बलमुचू के नेतृत्व में विशेष रूप से प. सिंहभूम जिला के हैंडबॉल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच पर पहुंचने में मदद मिलेगी। यहां के खिलाड़ी पहले से ही विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं, और अब सही मार्गदर्शन व सहयोग मिलने से वे और ऊंचाइयों तक पहुंच सकेंगे।

त्रिशानु रॉय ने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में झारखंड के हैंडबॉल खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को दोगुनी गति से प्रदर्शित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति खेल के क्षेत्र में जिले और राज्य के लिए एक सशक्त संबल साबित होगी।

Related Posts