श्री श्री कल्याण नगर दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष बने लालबाबू गोस्वामी,ललन राय, महेश पाठक व रामनाथ सामंत

गुवा
गुवा कल्याण नगर के क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ कार्यालय में मंगलवार देर शाम को श्री श्री कल्याण नगर दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक की गई। बैठक में आगामी 22 सितंबर से दुर्गा पूजा को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही श्री श्री कल्याण नगर दुर्गा पूजा कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष लाल बाबू गोस्वामी, ललन राय, महेश पाठक, रामनाथ सामंत को बनाया गया। वही संरक्षक में समीर हलधर, दिनेश नाग तथा सिरिप हांसदा को बनाया गया। सलाहकार में मनमोहन चौबे, विप्लव विश्वास तथा रमेश को बने। उपाध्यक्ष सिकंदर महतो, लक्ष्मण तांती, प्रभात हाजरा व विजय कुमार दास बने। सचिव में चंद्र कुमार शर्मा, गणेश शर्मा, पंकज कुमार गुप्ता को बनाया गया। सहसचिव मनीष वर्मा, प्रवीण नाग, तुलसी सांडिल, अनीश तांती, विशाल, कृष्णा, विजय, किशन व रामचंद्र दास को बनाया गया। कोषाध्यक्ष दिनेश नाग, अनीश तांती व स्वरूप ठाकुर को बनाया गया। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में कल्याण नगरवासी मौजूद थे।