Regional

30 स्कूलों के 263 जरूरतमंद बच्चों के बीच चश्मों का वितरण

 

चाईबासा: जिला स्वास्थ्य समिति, अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में पीएम श्री अपग्रेडेड +2 गर्ल्स हाई स्कूल, चाईबासा में एक विशेष चश्मा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत चाईबासा प्रखंड के 30 विद्यालयों के 263 छात्र-छात्राओं के बीच निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भारती मिंज, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सिरिल संदीप सवैयां और नेत्र पदाधिकारी डॉ. मनोज सिंह मुंडा (सदर अस्पताल, चाईबासा) ने छात्र-छात्राओं को चश्मा प्रदान किया।

डॉ. भारती मिंज ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “दृष्टि ही जीवन है। सुंदर और स्पष्ट दृश्य देखने के लिए कमजोर दृष्टि वाले विद्यार्थियों को नियमित रूप से चश्मे का उपयोग करना चाहिए। यह पढ़ाई और आत्मविश्वास दोनों को बेहतर बनाने में मदद करता है।”

इस कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाईबासा की नेत्र सहायक मेरी करुणा टोप्पो, प्रखंड संसाधन केंद्र चाईबासा के विशेष शिक्षक अखिलेश कुमार पाल एवं प्रतिमा कालुंडिया, तथा प्रखंड साधनसेवी सोनाली सिन्हा ने भी अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती बीना कुमारी का भी विशेष सहयोग रहा।

दृष्टि सुधार की दिशा में यह पहल जिला स्वास्थ्य समिति का एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास में उल्लेखनीय सहायता मिलेगी।

Related Posts