झारखंड के युगद्रष्टा शिबू सोरेन के निधन पर आरएस फाउंडेशन ने जताया शोक
जमशेदपुर।झारखंड आंदोलन के प्रणेता और आदिवासी समाज के अप्रतिम नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। इस अवसर पर आरएस फाउंडेशन, जमशेदपुर के अध्यक्ष रामलाल एडवोकेट ने गहरा शोक प्रकट किया है।
उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन जी का निधन झारखंड की राजनीति के एक युग का अवसान है। वे केवल एक राजनेता नहीं बल्कि झारखंड की आत्मा थे, जिनकी सोच और संघर्ष ने राज्य को उसकी पहचान दिलाई। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन झारखंडी समाज, खासकर आदिवासी समुदाय के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए समर्पित कर दिया।
रामलाल ने कहा कि उनकी सादगी, संघर्षशीलता और जनसेवा की भावना हमेशा प्रेरणा देती रहेगी। वे सच्चे अर्थों में जननायक थे, जिनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता।
आरएस फाउंडेशन की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति और मोक्ष की प्रार्थना करते हुए उन्होंने शोकाकुल परिवारजनों और अनुयायियों के प्रति संवेदना व्यक्त की















