Regional

झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, पश्चिमी सिंहभूम का पुनर्गठन, आनंद कुमार गुप्ता बने जिलाध्यक्ष, उपेंद्र प्रसाद को जिला प्रधान सचिव की जिम्मेदारी

 

चाईबासा: झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, पश्चिमी सिंहभूम जिला इकाई का पुनर्गठन बुधवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर आनंद कुमार गुप्ता को जिलाध्यक्ष तथा उपेंद्र प्रसाद को जिला प्रधान सचिव के रूप में मनोनीत किया गया।

दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को राज्य अध्यक्ष श्रवण कुमार मिश्रा ने नियुक्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर पद एवं कर्तव्यों की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने संगठन की गरिमा और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के प्रति निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

नव-निर्वाचित जिलाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता और प्रधान सचिव उपेंद्र प्रसाद ने कहा कि वे जिले में कार्यरत शिक्षकों की समस्याओं, विशेष रूप से ग्रेड-4 और ग्रेड-7 की प्रोन्नति जैसी लंबित मांगों को लेकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में सभी प्रखंडों के शिक्षकों को साथ लेकर काम किया जाएगा।

बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे। उपस्थित प्रमुख शिक्षकों में मनोहरपुर से अनिल महतो, रासबिहारी महतो, फूलचंद कुजूर, आनंदपुर से मदन कुमार महतो, बंदगांव से पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्र कुमार दास, मदन सिंह मुंडा, श्रीकांत, आशुतोष बेहरा, जगन्नाथपुर से शमशेर आलम प्रमुख रहे।

इसके अलावा प्रमंडलीय सचिव विश्वनाथ प्रधान, प्रमंडलीय उपाध्यक्ष मंगलेश पाठक, गजेंद्र पान, शकील अहमद, पूर्व कोषाध्यक्ष नूर डाडेल सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों ने बैठक में भाग लिया और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की।

शिक्षक संघ की इस पुनर्गठन बैठक को जिले में शैक्षिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने और शिक्षकों की मांगों को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Related Posts