हाटगम्हरिया में “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर भाजपा मंडल की तैयारी बैठक सम्पन्न*

हाटगम्हरिया: “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी, हाटगमहरिया मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आज हाटगम्हरिया बस स्टैंड के समीप आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बृजमोहन चतोम्बा ने की, जबकि संचालन अभियान संयोजक अभिजीत गगराई और देवेंद्र कुम्हार ने संयुक्त रूप से किया।
बैठक में मंडल प्रभारी चंद्रमोहन तियू और महामंत्री प्रताप कटियार महतो विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहराने हेतु बूथ स्तर तक जागरूकता फैलाने की रणनीति बनाई गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 11 अगस्त को हाटगम्हरिया बाजार में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में समाजसेवियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों को भी आमंत्रित किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे आमजन को तिरंगा फहराने के महत्व के बारे में बताएंगे और हर घर में तिरंगा लहराने हेतु प्रेरित करेंगे।
देवेंद्र दास, ST मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ तियू, सुमन गागराई, मंगल कुम्हार, हेमंत बेहरा, दिलीप गुप्ता, योगेश्वर कुम्हार, फाल्गुनी प्रधान, श्रीधर कुम्हार, रवि गुप्ता, पप्पू राय समेत अन्य कार्यकर्ता बैठक में शामिल रहे।