जगन्नाथपुर मंडल में भाजपा की तिरंगा यात्रा को लेकर तैयारी बैठक सम्पन्न

जगन्नाथपुर: प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत जन-जन तक राष्ट्र भावना पहुँचाने के उद्देश्य से आज जगन्नाथपुर मंडल में एक तैयारी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
बैठक में तय किया गया कि भाजपा की तिरंगा यात्रा आगामी 11 अगस्त को जैंतगढ़, 12 अगस्त को डांगुवापोसी, तथा 14 अगस्त को जगन्नाथपुर में निकाली जाएगी। इस यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाना, राष्ट्र के प्रति जागरूकता बढ़ाना और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना है।
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि हमारी पहचान, हमारी आजादी और हमारे गौरव का प्रतीक है। इस अभियान के माध्यम से हर नागरिक तक राष्ट्रप्रेम की भावना को पहुंचाना हम सभी का कर्तव्य है।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राई भूमिज ने की। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।
मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में अजित सिंह, संजय बेहरा, रविदास, भरत गोप, सुशीला नायक, सावित्री जेराई, धीरज सिंह, पिन्टु सिंह, शंकर लागुरी, संतोष पान, अर्जून सरदार, रंजीत नायक, बामिया लागुरी, रविन्द्र बेहरा, प्रभात प्रधान, दुष्यंत खिलार, छोटराय लोहार, बसंत गोप, दास महाराना, गुरुचरण गोप, संजीत गौर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
बैठक के अंत में सभी ने आगामी तिरंगा यात्रा को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का संकल्प लिया।