टाटानगर सिविल डिफेंस टीम ने नव पदस्थापित क्षेत्रीय प्रबंधक सह आपदा अधिकारी समीर सौरभ का किया भव्य स्वागत

जमशेदपुर: टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम द्वारा क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में नव पदस्थापित क्षेत्रीय प्रबंधक सह आपदा अधिकारी समीर सौरभ का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर एक विशेष वेलकम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार द्वारा समीर सौरभ को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके स्वागत के साथ हुई। उन्होंने इस मौके पर पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक सिंघल के कार्यकाल में किए गए महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।
इंस्पेक्टर ने बताया कि जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कई आपदा प्रबंधन और जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए हैं। साथ ही झारखंड सरकार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियानों की निरंतरता और उसमें सिविल डिफेंस की सक्रिय भागीदारी पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई तथा आयोजन को सफल बनाने हेतु चर्चा हुई।
इस अवसर पर नव पदस्थापित क्षेत्रीय प्रबंधक समीर सौरभ ने सिविल डिफेंस टीम के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
वेलकम कार्यक्रम में सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार के साथ डेमोस्ट्रेटर अनिल कुमार सिंह, कल्याण कुमार साहू, वॉलंटियर गीता कुमारी, अनामिका मंडल, अनिता टुडू एवं क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्द्रपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।