Regional

सुंदरनगर मंडल में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यशाला, तिरंगा यात्रा व विशेष कार्यक्रमों की तैयारी

 

 

जमशेदपुर।भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से सुंदरनगर मंडल में कार्यशाला का आयोजन कल्याण मंडप में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला भाजपा मुख्यालय प्रभारी एवं मंडल प्रभारी सुबोध झा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सुबोध झा ने भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “हर घर तिरंगा” अभियान के महत्व और उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त से घर-घर तिरंगा लगाने का अभियान शुरू किया जाएगा, 12 और 13 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा और 14 अगस्त को अखंड भारत दिवस के साथ-साथ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भी मनाया जाएगा। इसके अलावा शहीद स्मारकों की साफ-सफाई और मंडल क्षेत्र में शहीद परिवार का सम्मान भी किया जाएगा।

मंडल अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि सुंदरनगर मंडल के कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक और भव्य रूप देंगे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नेता ईश्वर सोरेन ने किया। कार्यशाला में पूर्व जिला परिषद सदस्य रानाडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष पप्पू वर्मा, उपाध्याय, प्रदीप मुखर्जी सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन मंडल उपाध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता सिंह, भारती देवी, कुसुम देवी, निर्मला वंशी, आलोक कुमार, पप्पू सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts