सिंहभूम मार्शल आर्ट एकेडमी में कराटे बेल्ट सेरेमनी आयोजित, 25 खिलाड़ियों को मिला सम्मान, सेंसाई विवेक खलखो ने किया सम्मानित

चाईबासा: चाईबासा के तांबो चौक स्थित सिंहभूम मार्शल आर्ट एकेडमी में रविवार को क्योंकुशीन फूल-कॉन्टेक्ट कराटे बेल्ट सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 25 खिलाड़ियों ने सफलता प्राप्त की और उन्हें बेल्ट व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बेल्ट वितरण सेंसाई विवेक खलखो के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फूल-कॉन्टेक्ट कराटे, सभी कराटे शैलियों में सबसे कठिन होता है। क्योंकुशीन-कान कराटे में खिलाड़ियों की शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक क्षमता की गहन परीक्षा ली जाती है।
बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ी इस प्रकार हैं:
ऑरेंज बेल्ट: हिमांजय पट पिंगवा, जैश कालुंडिया, मनदीप कुंकल, मंदिप चम्पिया, अंशुलता, उर्वी संध्या, जगन्नाथ, पंकज, देवाशीष देवगम, साहेब राम, विशार बारी, विशाल गोप, आयुष अग्रवाल, अरब सागर, अंजलि।
रेडिश ब्राउन बेल्ट: तनुश्री प्रमाणिक, रोहित पट पिंगवा।
लाइट ब्लू बेल्ट: सुब्रोजित, गांधी जेराय, अंकित लकड़ा, पियूष राम।
डार्क ब्लू बेल्ट: आशीष सिंह कुंटिया।
येलो बेल्ट: अर्पित टोपनो।
ब्राउन बेल्ट: अंशु, देवाशीष पूर्ति।
कार्यक्रम में खिलाड़ियों के परिजन और स्थानीय खेल प्रेमी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संस्था द्वारा भविष्य में इस प्रकार के आयोजन लगातार किए जाने की जानकारी दी गई।