Regional

हाटगम्हरिया में भाजपा मंडल द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंजा इलाका

न्यूज़ लहर संवाददाता
हाटगम्हरिया । पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित हाटगम्हरिया में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भारतीय जनता पार्टी हाटगम्हरिया मंडल द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष बृजमोहन चातोम्बा ने किया। यात्रा का शुभारंभ हाटगम्हरिया फॉरेस्ट गेस्ट हाउस चौक से हुआ और यह पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए बैंक चौक के पास समाप्त हुई।

यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम”, “भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें”, “वीर सिद्धू-कानू अमर रहें”, “भारतीय सैनिक जिंदाबाद” जैसे नारों से क्षेत्र गूंज उठा। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों से आगामी 15 अगस्त को अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराने का आह्वान भी किया गया।

इस तिरंगा यात्रा में भाजपा के जिला महामंत्री प्रताप कटियार, मंडल प्रभारी चंद्र मोहन तीयू, मंडल अध्यक्ष ब्रजमोहन चातोम्बा, अभिजीत गागराई, देवेंद्र कुम्हार, दुर्गावती बोयपाई, सुमन गागराई, धीरज सिंह, प्रताप कुम्हार, बूधन सिंह पिन्गुवा, श्याम लाल सिन्कु, रवींद्र दास, हेमंत बेहरा, पुर्नचन्द्र पिन्गुवा, दुर्गा चरण पुरती, पॉलस गागराई, बोरजो पिन्गुवा, जोबा गोप, सिकंदर जारीका, सविता कुन्कल, सुनिता सिन्कु, फाल्गुनी प्रधान, रघुनाथ पिन्गुवा, रोशन सिन्कु, सोनाराम गागराई, माटा गागराई, चंद्रमोहन पिन्गुवा, गोनो पिन्गुवा, बागुन पिन्गुवा, सुनील लागुरी, वनमाली बिरुवा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। आयोजन का उद्देश्य न केवल देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना था, बल्कि आम जनता को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना भी था।

Related Posts