13 अगस्त को सिद्धू कानू मैदान से भाजपा युवा मोर्चा विशाल तिरंगा यात्रा निकालेगी, सुबोध झा*

न्यूज़ लहर संवाददाता
जमशेदपुर।भारतीय जनता पार्टी बागबेड़ा मंडल के अध्यक्ष अश्वनी तिवारी के अगुवाई में विभिन्न स्थानों पर अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा के लिए अलग-अलग टोलीयों द्वारा जैसे बागबेड़ा सिद्धू कानू मैदान में अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानी सिद्धू कानू जी के प्रतिमा की साफ सफाई दूध एवं गंगाजल से जलाभिषेक एवं माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पीत कर जिला भाजपा मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा के नेतृत्व में संपन्न हुई, बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी रोड नंबर 1 डॉक्टर श्रीअनुग्रह नारायण सिंह जी के प्रतिमा की साफ सफाई एवं पुष्प अर्पित कर भाजपा नेता राजेंद्र कुमार जी के नेतृत्व में संपन्न हुई, बागबेड़ा कॉलोनी भूमिहार समाज में डॉ. श्री कृष्णा सिंह स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं पुष्प अर्पित कर पूर्व मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह जी के नेतृत्व में संपन्न हुई । बागबेड़ा लाल बिल्डिंग चौक पर सुभाष चंद्र बोस जी के प्रतिमा की साफ सफाई एवं पुष्प अर्पित कर मंडल के महामंत्री विमलेश उपाध्याय जी के नेतृत्व में संपन्न हुई, बागबेड़ा कुंवर सिंह मैदान में बाबू कुमार सिंह जी के प्रतिमा की साफ सफाई एवं पुष्प अर्पित कर भाजपा नेता शैलेश पाठक जी के नेतृत्व में संपन्न हुई,
इस अवसर पर सुबोध झा ने कहा 13 अगस्त को भाजपा युवा मोर्चा की ओर से बागबेडा के सिद्धू कानू मैदान से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, भारतीय जनता पार्टी बाग बेड़ा मंडल के सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सभी युवाओं से आग्रह किया है, 13 अगस्त को संध्या 4:00 बजे तिरंगा यात्रा में शामिल होकर विजय उत्सव के रूप में मनाए है, उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों को श्रद्धासुमन समर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
बागबेड़ा मंडल के विभिन्न कार्यक्रम स्थानों पर मंडल के प्रमुख कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल हुए, भाजपा जिला मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा, जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष नीतीश कुमार, बागबेड़ा मंडल तिरंगा यात्रा के संयोजक कुमोद यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेश पाठक, भाजपा नेता राजेंद्र कुंवर, महामंत्री विमलेश उपाध्याय,, युवा मोर्चा महामंत्री मनोज कुमार सिंह, पूर्व मुखिया बुध राम टोप्पो, उप मुखिया मुकेश सिंह, डब्बू सिंह, संजय पाठक, चंद्रशेखर सिंह, बिना लाल रजक आनंदी ओझा, मनोज तिवारी, श्यामू मिश्रा रामदुलारे चौबे, नीरज सिंह अशोक सिंह प्रदीप ठाकुर सरवन कुमार मंजेश कुमार, आनंदी ओझा अजय सिंह, राहुल कुमार, कमलेश पांडे, श्यामू मिश्रा, दिलीप कुमार राजन कुमार रुपेश एवं अर्जुन कार्यकर्ता प्रत्येक जगह उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों और बलिदानों को सदैव स्मरण करते हुए समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करेंगे।