जमशेदपुर में कांग्रेस का पुतला दहन, केंद्र सरकार पर वोट चोरी का आरोप

जमशेदपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को साकची गोलचक्कर पर भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों की अवहेलना और वोट चोरी का आरोप लगाते हुए जनक्रांति का आह्वान किया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी और प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर भाजपा सरकार के विरोध में मंगलवार को साकची गोलचक्कर पर पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने किया।
अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष दुबे ने कहा कि हाल ही में बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान वोट चोरी के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के 300 सांसद एवं नेताओं ने निर्वाचन आयोग तक पैदल मार्च किया। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक अधिकारों की अनदेखी करते हुए केंद्रीय प्रशासन ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया, जो पूरी तरह अलोकतांत्रिक कदम है। इसी के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया।
दुबे ने कहा कि वर्तमान सरकार बार-बार चुनावी प्रक्रिया का मजाक बना रही है और वोटिंग अधिकार को गलत तरीके से हैक किया जा रहा है। राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग की कथित लापरवाही और गलतियों को तथ्यों सहित प्रस्तुत किया है, जिससे स्पष्ट है कि सरकार बार-बार सत्ता में आने के लिए वोट चोरी कर रही है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि लोकतंत्र को बचाने के लिए घरों से निकलें और भ्रष्ट आचरण वाली सरकार को गद्दी से हटाने का संकल्प लें।
इस अवसर पर आनंद बिहारी दुबे के साथ राकेश कुमार तिवारी, एलबी सिंह, रियाजुद्दीन खान, ब्रजेंद्र तिवारी, राज किशोर यादव, अरुण कुमार सिंह, संजय सिंह आजाद, रजनीश सिंह, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, सुखदेव सिंह मल्ली, अमरजीत नाथ मिश्रा, मोहम्मद साबिर, लाल बाबू, धर्मा राव, अतुल गुप्ता, अंसार खान, राजेश कुमार, आशीष ठाकुर, सुल्तान अहमद, राजा सिंह, नरेंद्र कुमार, अली राजा खान, केपी रवि, अशोक शर्मा, अपर्णा गुहा, नलिनी सिंह, राजीव मिश्रा, पवन ओझा, एसपी सिंह, शमशेर आलम, संजय कुमार, मुन्ना मिश्रा, धीरज कुमार, त्रिनाथ, उजागर सिंह यादव, विनोद यादव, राजकिशोर प्रसाद, इंतिखाब बस्ती, कुमार गौरव, सचिन कुमार सिंह, सनी सिंह, सुशील घोष, मृत्युंजय प्रमाणिक, अरुण बारिक, हरे कृष्णा लोहार, मोहम्मद सलीम, इंद्रजीत सिंह, प्रदीप बहादुर, गीता सिंह, शिल्पी, गुड्डी देवी, अजय यादव, बेवी सिंह और अजय महतो समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।