Regional

जमशेदपुर के मानव घोष को राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान, स्वतंत्रता दिवस समारोह में झारखंड का करेंगे प्रतिनिधित्व

न्यूज़ लहर संवाददाता
जमशेदपुर।राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक मानव घोष को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में 15 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। मानव घोष कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत करीम सिटी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक रहे है | उनका चयन पूरे झारखंड राज्य से एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में किया गया है। यह चयन करीम सिटी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक के रूप में वर्ष 2023-24 में उत्कृष्ट सामाजिक कार्य, विभिन्न राष्ट्रीय अभियानों
जैसे स्वच्छता ही सेवा अभियान, मेरे भारत के साथ दिवाली, सड़क सुरक्षा अभियान में सक्रिय भागीदारी के आधार पर हुआ है। इस समारोह में देशभर से चयनित एनएसएस स्वयंसेवक शामिल होंगे, जो लाल किले से प्रधानमंत्री द्वारा दिए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस संबोधन के साक्षी बनेंगे।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर मानव घोष ने कहा, “यह मेरे लिए गर्व का क्षण है कि मैं झारखंड का प्रतिनिधित्व करूंगा। यह अवसर मुझे और अधिक समर्पण के साथ समाज सेवा के लिए प्रेरित करेगा। इस पर करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रियाज,कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ आले अली एवं राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक सैयद साजिद परवेज ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Posts