नुईया उत्क्रमित मध्य विद्यालय में वन विभाग द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम पेड़ पौधे हैं तभी हम मनुष्य का जीवन है, पेड़ पौधा नहीं तो जीवन का अंत निश्चित है:- विधायक सोनाराम

गुवा
पेड़ पौधे हैं तभी हम मनुष्य का जीवन है, पेड़ पौधा नहीं तो जीवन का अंत निश्चित है। पेड़ पौधा ही एक ऐसा है जिससे हमें जीवन मिलता है। हम जो ऑक्सीजन लेते हैं इन्हीं पेड़ पौधों से मिलती है। पेड़ पौधे हमें भोजन भी देती है। ऐसे अनमोल पेड़ पौधों को कुछ पैसों के लिए खत्म कर दे रहे हैं। हम लोग आने वाले पीढ़ी के बारे में सोचा होगा, पेड़ पौधों से हमें दवा भी मिलती है और दारू भी मिलती है। जंगल बचेगा तभी हमारे पीढ़ी दर पीढ़ी भी बच पाएंगे। जहां भी हमें खाली स्थान दिखे वहां पेड़ पौधे लगाना चाहिए। पेड़ पौधे लगाने से सबसे ज्यादा जरूरी है उसकी देखभाल करना। अगर सही से पेड़ पौधों की देखभाल हम करेंगे तो भविष्य में वह हमें जरूर फल देगा।
वन महोत्सव में ही पेड़ क्यों लगाना हम हर रोज क्यों ना पेड़ लगाए। यह बातें जगन्नाथपुर विधानसभा के विधायक सोनाराम सिंकु ने गुवा थाना क्षेत्र के नुईया उत्क्रमित मध्य विद्यालय में वन विभाग द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर कहा। उन्होंने आगे कहा कि जंगलों में जो आग लगाई जाती है जिससे सारा जंगल मेल लगे बेस्ट कीमती पेड़ पौधे जलकर नष्ट हो जा रहे हैं, साथ ही जंगलों में रहने वाले वैसे दुर्लभ जीव जंतु भी इस आज की चपेट में आकर विलुप्त होते जा रहे हैं। हम सब मिलकर जंगल में लगने वाली आग से बचाए। जंगल बचेगा तभी हमारा जीवन संभव है। इसके बाद विशिष्ट अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सुश्री लक्ष्मी सुरेन ने कहा कि जंगल को बचाना बहुत ही जरूरी है। आज जो हम इस क्षेत्र में ऑक्सीजन हमें फ्री में पेड़ पौधों से मिल रही है परंतु वही ऑक्सीजन दूसरे राज्यों में खरीद कर ऑक्सीजन लेना पड़ रहा है। इसलिए थोड़ी सी लाभ के लिए पेड़ पौधों को ना काटे, वैसे सूखे हुए पेड़ को काटे ताजा एवं हरे पेड़ को ना काटे। वही सम्मानित अतिथि नोवामुंड़ी भाग एक जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने वृक्षारोपण किया तथा ग्रामीण एवं मुंडा तथा समिति को वन विभाग द्वारा जंगलों में आग ना लगे महुआ चुनने के लिए नेट, टॉर्च तथा अनाज रखने के लिए ड्रम का वितरण किया गया।
इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा जंगल बचाओ कैसे किया जाए नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंच संचालन वन विभाग के उपरिसर छोटेलाल मिश्रा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन गुवा वन विभाग पदाधिकारी परमानंद रजक ने की।
इस दौरान मौके पर मुख्य अतिथि जगन्नाथपुर विधानसभा विधायक सोनाराम सिंकु, पश्चिमी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष सुश्री लक्ष्मी सुरेन,नोवामुंड़ी भाग एक जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी, पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, सारंडा वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिरुप सिंहा, सारंडा वन प्रमंडल के संग्लन पदाधिकारी अनुराधा मिश्रा, सेल गुवा महाप्रबंधक डॉ टीसी आनंद,नुईया गांव मुंडा दुरसू चाम्पिया, सारंडा पीढ़ मानकी सुरेश चाम्पिया, पूर्वी पंचायत समिति सदस्य भादों टोप्पो,गुवा वन विभाग पदाधिकारी परमानंद रजक शाहिद काफी संख्या में वन विभाग के अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद थे।