Regional

स्वतंत्रता दिवस से पूर्व जमशेदपुर पूर्वी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, विधायक पूर्णिमा साहू ने किया नेतृत्व

न्यूज़ लहर संवाददाता
जमशेदपुर। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत साकची मंडल के नेहरू कॉलोनी, सीतारामडेरा मंडल के देवनगर (बाराद्वारी), बारीडीह मंडल के बागुनहातु बस्ती, बिरसानगर मंडल के जोन नंबर-8 स्थित श्री हनुमान मंदिर क्षेत्र, टेल्को मंडल के आमबगान, बर्मामाइंस मंडल के रघुवर नगर व भक्ति नगर तथा गोलमुरी मंडल के गोलमुरी बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट किया और अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर लगाने की अपील की।

इस अभियान में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू मुख्य रूप से शामिल रहीं। उन्होंने स्वयं कई घरों और दुकानों पर तिरंगा लगाकर लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस गर्व और सम्मान का प्रतीक है तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्रभक्ति का महाअभियान बन चुका है। उन्होंने सभी नागरिकों से 15 अगस्त को अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों में तिरंगा फहराकर वीर सेनानियों को नमन करने की अपील की।

अभियान के दौरान पूरा क्षेत्र तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक तिरंगा फहराया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह, बारीडीह मंडल अध्यक्ष जीवन लाल, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, टेल्को मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, सीतारामडेरा मंडल उपाध्यक्ष रंजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।

Related Posts