Regional

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ गुवा कार्यालय में शिबू सोरेन की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

 

गुवा

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ गुवा कार्यालय में महामंत्री अर्न्तयामी महाकुड की अध्यक्षता में शिबू सोरेन की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
झारखंड निर्माण आंदोलन के प्रणेता और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन के बारे में अर्न्तयामी महाकुड ने कहा कि जैसे मरांग गोमके स्व. जयपाल सिंह मुंडा ने झारखंड अलग राज्य का सपना देखा और जीवन समर्पित किया, वैसे ही शिबू सोरेन ने जल, जंगल, जमीन और स्वाभिमान की लड़ाई में जीवनभर संघर्ष किया और अलग राज्य का सपना साकार किया। उन्होने कहा कि गुरुजी की जीवनी को झारखंड के स्कूल-कॉलेज के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए ताकि नई पीढ़ी संविधान के दायरे में रहकर संघर्ष की प्रेरणा ले सके। मौके पर दर्जनों की उपस्थिति बनी रही ।

Related Posts