झारखंड पुलिस के 17 वीरों को स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा सम्मान

न्यूज़ लहर संवाददाता
नई दिल्ली:स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड पुलिस के 17 पुलिस अधिकारी और कर्मियों को विभिन्न श्रेणियों में वीरता, राष्ट्रपति और सराहनीय सेवा पदक से नवाजा जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इस सम्मान सूची में एक आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं।
पांच पुलिस अधिकारी और कर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें उप निरीक्षक विनय कुमार, हेड कॉन्टेबल प्रमोद राय, कांस्टेबल वेद प्रकाश महतो, कांस्टेबल रामचंद्र महतो और कांस्टेबल कृष्णा मुर्मू शामिल हैं।
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक हवलदार कैलाश कुमार श्रेष्ठा को प्रदान किया जाएगा।
इसके अलावा 11 पुलिस अधिकारी और कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें आईपीएस अनुरंजन किस्पोट्टा, डीएसपी मनोज कुमार राय, इंस्पेक्टर असित मोदी, एसआई दीपक पुंज, एएसआई महेंद्र महतो, हवलदार विजय थापा, कांस्टेबल विदेशी मांझी, कांस्टेबल अजय कुमार दुबे, हवलदार रंजीता कुजूर, कांस्टेबल पुष्पा औरैया और कांस्टेबल दीपक कुमार सिंह शामिल हैं।
यह सम्मान झारखंड पुलिस के उन जांबाजों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और अदम्य साहस की पहचान है, जिन्होंने राज्य और देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।