Regional

रांची को मिली बड़ी सौगात: पुरी के लिए वंदे भारत सहित जयपुर, ऋषिकेश-हरिद्वार, हजारीबाग और अहमदाबाद के लिए नई ट्रेन सेवाओं की प्रक्रिया शुरू

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

रांची:रांची और झारखंड के रेल यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है। रांची से पुरी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस सहित जयपुर, ऋषिकेश-हरिद्वार, हजारीबाग और अहमदाबाद के लिए नई ट्रेन सेवाओं के परिचालन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई है। यह कदम केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के प्रयासों का नतीजा है।

 

गौरतलब है कि संजय सेठ ने 24 जुलाई को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर रांची समेत पूरे झारखंड में यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी थी। इस दौरान उन्होंने एक आग्रह पत्र भी सौंपा। मुलाकात के बाद रेल मंत्री ने रेलवे बोर्ड को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और महज 20 दिनों के भीतर प्रस्तावित योजनाओं पर प्रक्रिया आरंभ हो गई।

 

शामिल नई ट्रेन सेवाएं और विस्तार प्रस्ताव

 

रांची–पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस

 

रांची–जयपुर के लिए नई ट्रेन या मौजूदा सेवा का विस्तार

 

रांची–ऋषिकेश/हरिद्वार के लिए सीधी ट्रेन सेवा

 

रांची–हजारीबाग (मुरी, सिल्ली, बरकाकाना होते हुए) के लिए पैसेंजर ट्रेन

 

रांची–अहमदाबाद के लिए नई ट्रेन सेवा

 

 

इन प्रस्तावों के लागू होने से रांची समेत झारखंड के यात्रियों को देश के विभिन्न प्रमुख शहरों से तेज, आरामदायक और सीधी रेल सुविधा मिलेगी, जिससे राज्य के पर्यटन, व्यापार और आपसी संपर्क को भी बढ़ावा मिलेगा।

Related Posts