Regional

रांचीवासियों को मिल सकती है मेट्रो की सौगात, केंद्र ने सीएमपी रिपोर्ट

न्यूज़ लहर संवाददाता
रांची : राजधानी रांची में मेट्रो रेल परियोजना को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रगति सामने आई है। केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार से कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान (CMP) तैयार कर भेजने का निर्देश दिया है। इस योजना के आधार पर यह तय होगा कि रांची में मेट्रो रेल की जरूरत कितनी है और किस मार्ग पर इसका संचालन संभव है। ज्ञात हो कि झारखंड सरकार ने पहले रांची, जमशेदपुर और धनबाद में मेट्रो रेल सेवा शुरू करने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा था। इस प्रस्ताव की समीक्षा के बाद केंद्र ने केवल रांची को लेकर सीएमपी रिपोर्ट मांगी है, जिससे यह संकेत मिलते हैं कि रांची में मेट्रो रेल परियोजना की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं।

क्या होता है CMP?

किसी भी शहर में मेट्रो रेल या रैपिड ट्रांजिट सिस्टम लागू करने से पहले कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान (CMP) तैयार करना आवश्यक होता है। इसमें निम्नलिखित बिंदुओं का विश्लेषण किया जाता है:
मौजूदा और भावी यातायात की स्थिति
सड़क नेटवर्क और ट्रैफिक दबाव
सार्वजनिक परिवहन की उपलब्धता
निजी वाहनों की संख्या और उससे होने वाला जाम
पर्यावरणीय प्रभाव
वैकल्पिक परिवहन साधनों की जरूरत
CMP रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार यह निर्णय लेती है कि किसी शहर में मेट्रो रेल व्यवहारिक और आवश्यक है या नहीं।

रांची की बढ़ती जरूरतें

रांची में लगातार वाहनों की संख्या और यातायात जाम की समस्या तेजी से बढ़ रही है। रातू रोड, किशोरगंज चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, नामकुम और लापुंग रोड जैसे क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय घंटों तक ट्रैफिक जाम लग रहा है। जनसंख्या और शहरी विस्तार के कारण निजी वाहनों पर निर्भरता भी बढ़ी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते सस्टेनेबल और वैकल्पिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था नहीं विकसित की गई, तो आने वाले वर्षों में रांची में ट्रैफिक की स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

Related Posts