झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत

चाईबासा: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की एक अहम बैठक रविवार को चाईबासा परिषद भवन में जिला अध्यक्ष करण महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (बीकेएमएस) के केंद्रीय कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
उन्होंने जानकारी दी कि बीकेएमएस, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का एक अंग है, जिसका हाल ही में विधिवत निबंधन कराया गया है और अब पूरे झारखंड में इसका तेजी से विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में चाईबासा में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय सदस्य संतोष महतो ने बताया कि संगठन द्वारा अब तक मजदूरों को कुल 52 करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाया गया है। वहीं केंद्रीय सदस्य अमित गिरी ने कहा कि आज मजदूर वर्ग सबसे अधिक शोषित है और पूंजीपतियों के द्वारा उन्हें उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन मजदूरों की आवाज बनकर उनके हक की लड़ाई लड़ेगा।
केंद्रीय सदस्य संतोष सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तय मजदूरी मजदूरों को नहीं मिल रही है और विचलियों द्वारा मनमर्जी से मजदूरी दी जा रही है। ऐसे में संगठन मजदूरों को उनका पूरा हक दिलाने के लिए संघर्ष करेगा।
केंद्रीय उपाध्यक्ष बेबी महतो ने कहा कि जिस तरह आज महिलाएं भी संगठन से जुड़ रही हैं, यह दर्शाता है कि आने वाले समय में संगठन पश्चिमी सिंहभूम में एक बड़ी ताकत बनकर उभरेगा और दलित, पिछड़े, मूलवासी व आदिवासी समाज को उनका अधिकार दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता महेंद्र जमुदा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संजय कुंकल ने किया।
संगठन से जुड़े नए सदस्य:
चंद्र मोहन समाड, पाईकिरा बिरूली, जूरिया पूर्ति, जयसिंह सिंह सिंकू, सिंगराय हंसदा, अंजू पूर्ति, नागी सामड, अनीता बानरा, प्रसना पूर्ति, तुराम पूर्ति, सिलाया बारी और महेश टोप्पो ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग:
रमेश बालमुचु, राजेंद्र मेलगान्डी, जगमोहन सवैया, उल्लास नाग, श्याम करवा, नंदलाल कारवां, गणेश कुमार महतो, विमल कुमार भज, जय देवगम, राम सिंह तियु, पाईकिरा बोयपाई, प्रताप बिरुवा, महानायक सुंडी, अखिलेश महतो, डेविड सिंह कालुडिया, कुलदीप महतो, नितिमा कुई, शुरू बानरा, संजय महतो, अनिल महतो, छोटेलाल महतो सहित कई लोग मौजूद रहे।