डोरंडा थाना पुलिस ने लापता लड़की को 48 घंटे के भीतर सकुशल बरामद किया फोटो में दिख रहा लड़का, लड़की का बड़ा भाई है

रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र से लापता हुई लड़की को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण 48 घंटे से भी कम समय में लड़की को खोज निकाला गया।
जानकारी के अनुसार, लड़की अचानक घर से लापता हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत डोरंडा थाना में दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। लगातार छानबीन और सघन खोज अभियान के बाद पुलिस ने लड़की को ढूंढ निकालने में सफलता पाई।
लड़की को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और डोरंडा थाना पुलिस का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाई से जनता का भरोसा पुलिस पर और मजबूत हुआ है।