JJMP के 9 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष किया आत्म समर्पण,अबतक की सबसे बड़ी उपलब्धि पांच एक-47 राइफल तथा अन्य सात राइफल के साथ-साथ लगभग 1800 से अधिक जिंदा गोली भी बरामद

लातेहार। समाहरणालय के सभागार में आयोजित एक समारोह में उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद JJMP के 9 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया।आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों में 5 लाख के इनामी 4 नक्सली,जिनमे संगठन का सुप्रीमो रविंद्र यादव, सब जोनल कमांडर अखिलेश यादव, बलदेवप गंझु, मुकेश राम, 3 लाख का इनामी पवन उर्फ राम प्रसाद महतो, एरिया कमांडर राजू राम, विजय यादव, श्रवण सिंह और मुकेश गंझु शामिल है।मौके पर सीआरपीएफ के महानिरीक्षक साकेत सिंह, अभियान आईजी माइकल राज एस, पलामू आईजी सुनील भास्कर डीआईजी नौशाद आलम सशस्त्र सीमा बल के डीआईजी मानवेंद्र तथा लातेहार एसपी कुमार गौरव ने आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। नक्सलियों के साथ पांच एक-47 राइफल तथा अन्य सात राइफल के साथ-साथ लगभग 1800 से अधिक जिंदा गोली भी बरामद हुई है।
मौके पर सीआरपीएफ के महानिरीक्षक साकेत कुमार सिंह ने कहा कि यह सफलता पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए काफी बड़ी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अब जो भी नक्सली बचे हैं, उनके पास एक ही रास्ता है कि वह पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दें। वही अभियान आईजी माइकल राज ने कहा कि यदि नक्सलियों को यह अंतिम चेतावनी है कि वह आत्म समर्पण कर सरकार के आत्म समर्पण नीति का लाभ ले। नहीं तो अब नक्सली पुलिस के हाथों मारे जाएंगे।
उन्होंने कहा किया झारखंड राज्य की सबसे बड़ी उपलब्धि है, जहां इतनी बड़ी संख्या में नक्सली आत्म समर्पण कर रहे हैं। मौके पर पलामू आईजी सुनील भास्कर, पलामू डीआईजी नौशाद आलम, लातेहार एसपी कुमार गौरव समेत अन्य पुलिस के अधिकारियों ने भी संबोधित किया।