Regional

सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने पूर्व प्रशासनिक अधिकारी कमल किशोर को बनाया राष्ट्रीय सलाहकार,संगठन में हर्ष

 

जमशेदपुर। बुधवार को सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने सांगठनिक विस्तार के क्रम में झारखंड के चर्चित चेहरा और पुलिस मेंस एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश महामंत्री रहे पूर्व प्रशासनिक अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक कमल किशोर को संगठन ने संस्थापक संरक्षक द्वय गजेंद्र मणि त्रिपाठी और ठाकुर ओमप्रकाश सिंह के अनुमोदन पर राष्ट्रीय सलाहकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सबिता सिंह को झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा का प्रदेश संगठन महामंत्री पद पर मनोनीत किया हैं।

दोनों पदाधिकारियों की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष धनुर्धर त्रिपाठी ने किया । त्रिपाठी ने विश्वास व्यक्त किया कि सामाजिक ,आर्थिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की लड़ाई में इन दोनों की सक्रिय सहभागिता से सवर्ण समाज को लाभ मिलेगा । त्रिपाठी ने दोनों ही पदाधिकारियों के संगठन में योगदान के लिए अभिनंदन किया और संगठन हित में कार्य करने के शुभकामनाएं दी।

झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबू बिरेंद्र सिंह एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिशा सिन्हा ने विज्ञप्ति जारी दोनों पदाधिकारियों को संगठन में कार्य करने के लिए बधाई दी और आशा व्यक्त की 144 करोड़ की आबादी में सवर्ण समाज के लिए सवर्ण आयोग और पार्टीगत हिस्सेदारी के रूप में सवर्ण मोर्चा के गठन को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे आंदोलन को नई ऊर्जा मिलेगी।

Related Posts