कोल्हान सेमिनार का छठा संस्करण 7 सितंबर को चाईबासा में आयोजित होगा

चाईबासा: कोल्हान क्षेत्र की सामाजिक और सांस्कृतिक चुनौतियों पर विमर्श के लिए आयोजित कोल्हान सेमिनार का छठा संस्करण इस वर्ष 7 सितंबर 2025 (रविवार) को आयोजित होने जा रहा है। यह सेमिनार अर्जुना हॉल, दुम्बीसाई, चाईबासा में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।
इस बार सेमिनार का मुख्य विषय ‘कोल्हान में विस्थापन’ रखा गया है, जिस पर सामाजिक कार्यकर्ता, शोधार्थी, प्रोफेसर, विद्यार्थी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि गंभीर विचार-विमर्श करेंगे।
आयोजकों के अनुसार, यह सेमिनार आदिवासी संस्कृति, इतिहास और वर्तमान सामाजिक चुनौतियों को समझने के इच्छुक लोगों के लिए एक उपयोगी मंच है। कोई भी प्रतिभागी, जो इस विषय पर अपना प्रेजेंटेशन देना चाहता है, वह आयोजन टीम से संपर्क कर सकता है।
सेमिनार में भाग लेने के लिए पूर्व पंजीकरण आवश्यक है। इसके लिए गूगल फॉर्म भरना अनिवार्य है, जो ‘Adivasi Insights’ के फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज पर उपलब्ध है। आयोजकों ने बताया कि सीटें सीमित हैं, इसलिए इच्छुक प्रतिभागियों को जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराने की सलाह दी गई है।
इस आयोजन से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए प्रतिभागी ‘Adivasi Insights’ के सोशल मीडिया पेज पर विज़िट कर सकते हैं।