समृद्धि हेंब्रम का झारखंड स्टेट बैडमिंटन टीम में चयन

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा की समृद्धि हेंब्रम ने राज्य स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन अंडर-19 बालिका युगल वर्ग के लिए झारखंड स्टेट बैडमिंटन टीम में किया गया है। समृद्धि अब आगामी योनेक्स-सनराइज ईस्ट जोन स्टेट टीम एवं व्यक्तिगत बैडमिंटन चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।
यह प्रतियोगिता 4 से 7 सितम्बर 2025 तक मोहन आहूजा इंडोर स्टेडियम, जेआरडी कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में किया जा रहा है।
पश्चिम सिंहभूम जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव अशोक कुमार जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि बहुत लंबे समय के बाद जिले की किसी बालिका का चयन राज्य स्तरीय बैडमिंटन टीम में हुआ है, जो जिले के लिए गौरव की बात है।
समृद्धि हेंब्रम के इस चयन पर पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त चंदन कुमार, एसपी सह जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश रंजन, एएसपी अभियान पारस राणा, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव अशोक जोशी, तथा अन्य गणमान्य लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
शुभकामनाएं देने वालों में नंदलाल रुंगटा, मुकुंद रुंगटा, डॉ. विजय मुंधड़ा, शिव रतन जोशी, सोहनलाल मुंधड़ा, बलराज कुमार हिंदवार, जगदीश जामुदा, सुशील पूर्ति, राजेश बारी, सचिन कुमार राणा समेत कई खेलप्रेमी और समाजसेवी शामिल रहे।
बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जूनियर कोच व पूर्व राज्य चैम्पियन और झारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव श्री के. प्रभाकर राव, तथा उपाध्यक्ष श्री अशोक जोशी ने भी समृद्धि को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
यह चयन न केवल समृद्धि के लिए, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। इससे जिले की बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।