Regional

बारिगोड़ा दुर्गा पूजा मैदान में भूमि पूजन समारोह, गणमान्य लोगों की रही सहभागिता

 

जमशेदपुर। शुक्रवार की दोपहर 1 बजे बारिगोड़ा दुर्गा पूजा मैदान में भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने की। भूमि पूजन के मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी शिव शंकर सिंह और स्थानीय मुखिया श्रीमती सुनीता नाग मौजूद रहीं। उनके करकमलों से भूमि पूजन की विधिवत शुरुआत की गई।

इस अवसर पर दुर्गा पूजा कमिटी के चेयरमैन अमरनाथ चौबे, महामंत्री नीरज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव, उप मुखिया अमरेश कुमार सिंह, कमिटी सदस्य सुरेंद्र सिंह, सुबोध साही समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि दुर्गा पूजा मैदान का यह आयोजन स्थल पूरे क्षेत्र की आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। आने वाले समय में यहां होने वाले दुर्गा पूजा उत्सव को और अधिक भव्य व सुव्यवस्थित बनाने का संकल्प लिया गया। समाज के सभी वर्गों के सहयोग और सहभागिता से यह आयोजन क्षेत्रीय एकता और भाईचारे का संदेश देता है।

भूमि पूजन के मौके पर स्थानीय ग्रामीण और श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा और माता रानी के जयकारों से वातावरण श्रद्धामय बन गया।

Related Posts