Regional

विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओपीडी अब हर महीने चाईबासा सदर अस्पताल में

 

चाईबासा: अब पश्चिमी सिंहभूम जिले के लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लेने के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सदर अस्पताल, चाईबासा में प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को विशेषज्ञ ओपीडी का आयोजन किया जाएगा। यह ओपीडी प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक न्यु बिल्डिंग, सदर अस्पताल परिसर में चलेगी।

इस विशेष ओपीडी में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे।

उपलब्ध विशेषज्ञ डॉक्टर इस प्रकार हैं:

डॉ. सुगत नारायण बिस्वास (पेट रोग विशेषज्ञ)
एम.बी.बी.एस., एम.डी. (जनरल मेडिसिन), डी.एम. (गैस्ट्रोएन्टेरोलॉजी)

डॉ. कौशिक बिस्वास (हृदय रोग विशेषज्ञ)
एम.बी.बी.एस., एम.डी. (जनरल मेडिसिन), डी.एम. (कार्डियोलॉजी), एम.आर.सी.पी. (यूके)

डॉ. राजीव भट्टाचार्य (कैंसर रोग विशेषज्ञ)
एम.बी.बी.एस., एम.डी. (रेडियोथेरेपी), डी.एन.बी. (मेडिकल ऑन्कोलॉजी), ईसीएमओ

यह विशेष पहल जिला स्वास्थ्य समिति, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा द्वारा संचालित की जा रही है। इसका उद्देश्य जिले के लोगों को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

सभी मरीजों से अनुरोध है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।

Related Posts