महिला कॉलेज चाईबासा में पूर्व गणतंत्र दिवस परेड 2025 चयन शिविर आयोजित, 15 कॉलेजों के 70 वॉलंटियर्स ने दिखाया उत्साह
चाईबासा: राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार, 6 सितंबर को महिला कॉलेज, चाईबासा परिसर में पूर्व गणतंत्र दिवस परेड 2025 का चयन शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में कोल्हान विश्वविद्यालय से संबद्ध 15 कॉलेजों के 70 वॉलंटियर्स ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंजीकरण और दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में सीआरपीएफ 174 बटालियन चाईबासा के कमांडेंट श्री मनोज डांग उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. परशुराम सियाल, एनएसएस समन्वयक डॉ. दारा सिंह गुप्ता और खेल पदाधिकारी डॉ. मनमथ सिंह शामिल हुए। स्वागत भाषण डॉ. निवारण महथा ने दिया।
डॉ. दारा सिंह गुप्ता ने चयन प्रक्रिया की जानकारी दी, जिसमें दौड़, परेड, कमांडिंग, बुद्धिलब्धि परीक्षण और सांस्कृतिक प्रतिभा का मूल्यांकन शामिल था। प्रशिक्षण कार्य में सीआरपीएफ के एस.एन. सिंह, धर्मेंद्र भानगढ़, सुधांशु बांगर, सुधांशु नायक और जितेंद्र कुमार की अहम भूमिका रही। बुद्धिलब्धि परीक्षण के निर्णायक डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. अर्पित सुमन और डॉ. मनोज कुमार रहे, जबकि सांस्कृतिक मूल्यांकन में डॉ. सुचिता बाड़ा और प्रो. सितेंद्र रंजन सिंह ने निर्णय लिया।
महिला कॉलेज की कंचन लता, सुप्रिया कर, सोनल, मौसम, सीमा कुमारी, आरती, मानसी, रंजिता, गायत्री, सोनी, नम्रता, रेशमी, लक्ष्मी, नीरा, मीरा, सरिता, रितु, गुड़िया, दीपिका, पूनम और नम्रता कुमारी सहित कई वॉलंटियर्स ने भाग लिया। वहीं करीम सिटी कॉलेज से मानव घोष और गुलशन सुंडी ने भी योगदान दिया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अर्पित सुमन ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुचिता बाड़ा ने प्रस्तुत किया। चयन परिणाम 8 सितंबर को घोषित होगा, जिसमें 8 पुरुष और 8 महिला वॉलंटियर्स का चयन कर राज्य स्तरीय परेड, रांची भेजा जाएगा।