Regional

शहीद राम भगवान केरकेट्टा करमा पर्व फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज़, राजनगर को हराकर मौदी ने किया विजयी आगाज़, 40 टीमों ने लिया भाग

 

चाईबासा: आदिवासी उरांव समाज संघ, चाईबासा प्रत्येक वर्ष करमा पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली शहीद राम भगवान केरकेट्टा करमा पर्व द्विदिवसीय फुटबॉल एवं खेलकूद प्रतियोगिता सह मिलन समारोह का शुभारंभ 6 सितंबर 2025, शनिवार को चाईबासा के सिंघम एसोसिएशन फुटबॉल ग्राउंड के मैदान में हो गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मौदी बनाम राजनगर के बीच खेला गया, जिसमें मौदी की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए राजनगर को 1-0 से पराजित कर दूसरे चक्र में प्रवेश किया।

इस प्रतियोगिता का उद्घाटन आदिवासी हो समाज युवा महासभा के महासचिव गब्बर सिंह हेंब्रम, संयुक्त सचिव रवि बिरूली एवं झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी सुनील प्रसाद साह के कर कमलों से हुआ। कार्यक्रम में महासभा के सदस्य शंकर सिद्धू, बबलू बिरूवा, सिकंदर तिरिया, कमेटी अध्यक्ष संचू तिर्की, उपाध्यक्ष लालू कुजूर, कोषाध्यक्ष दुर्गा खलखो समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को समाज में एकता और भाईचारे का माध्यम बताया।

प्रतियोगिता के पहले दिन कुल 20 से अधिक मुकाबले खेले गए, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आई टीमों ने हिस्सा लिया। मौदी बनाम राजनगर के उद्घाटन मैच के बाद अन्य मैचों में निम्नलिखित टीमें विजयी रहीं:

हेसाडीह ने कांकुशी को पेनल्टी में 2-0 से हराया।

बान टोला ने मेरी टोला को पेनल्टी में हराया।

सेताहाका चक्रधरपुर ने भालूपानी को 2-0 से पराजित किया।

पंपूरोड चक्रधरपुर ने रुंगसाई चक्रधरपुर को पेनल्टी शूटआउट में 1-0 से हराया।

टोंका टोला चक्रधरपुर ने कोकचो को 1-0 से हराया।

पुलहातु की टीम ने जादूगोड़ा को 1-0 से मात दी।

मोसोडीह सीनी ने सोखंडी को पेनल्टी में हराया।

जिलिंगदा ने सरायकेला को पेनल्टी शूटआउट में हराया।

ग्रुप C और D में भी हुआ कड़ा मुकाबला

ग्रुप C और D के मुकाबलों में भी उत्साह चरम पर रहा।

मनोहरपुर ने तेलंगाखुरी चाईबासा को पेनल्टी में हराया।

पठानमारा चक्रधरपुर ने बिरसानगर जमशेदपुर संकोसाई को हेड-टेल में हराया।

टाटा गम्हारिया ने मंडलसाई चक्रधरपुर को 1-0 से पराजित किया।

नदीपार चाईबासा ने सीतारामडेरा जमशेदपुर को हेड-टेल में हराया।

आनंदडीह खरसावां ने धनबाद को 1-0 से हराया।

कुम्हार टोली चाईबासा ने जगरनाथपुर को पेनल्टी में हराया।

पुरूलिया (बंगाल) ने मुंडादेव को हेड-टेल में पराजित किया।

घोड़ालांग सीनी ने घोड़ालंग उड़ीसा को पेनल्टी में 2-0 से हराया।

बोकारो ने चित्रो टोला चाईबासा को 1-0 से हराया।

छोटा घाघरा रांची ने संकोसाई जमशेदपुर को 1-0 से हराकर दूसरे चक्र में प्रवेश किया।

इस साल की प्रतियोगिता में कुल 40 टीमों ने भाग लिया है, जिनमें स्थानीय सातों अखाड़ा की टीमों के साथ-साथ झारखंड, बंगाल और उड़ीसा के विभिन्न जिलों से टीमें शामिल हुई हैं। टीमों में मुख्य रूप से मौदी, राजनगर, हेसाडीह, कांकुशी, भालूपानी, ईचापुर, खुर्शी, जादूगोड़ा, सरायकेला, जगरनाथपुर, टाटा गम्हारिया, धनबाद, खरसावां, मुंडादेव, पुरूलिया, बोकारो, जमशेदपुर की तीन टीमें (बिरसानगर, सीतारामडेरा, संकोसाई), मनोहरपुर, उड़ीसा की चार टीमें और छोटा घाघरा रांची की टीम भी शामिल है।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार, 7 सितंबर 2025 को खेला जाएगा। इस आयोजन के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री दीपक बिरूवा होंगे। उनके साथ चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, पूर्व मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, अपर उपायुक्त प्रवीण केरकेट्टा, अनुमंडल पदाधिकारी (जगन्नाथपुर) महेंद्र छोटन उरांव, सदर चाईबासा के एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो, डीएसपी बहामन टूटी और कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहेंगे।

इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय समाजसेवियों और खेल प्रेमियों की बड़ी भूमिका रही। प्रमुख रूप से अनिल लकड़ा, सहदेव किस्पोट्टा, बाबूलाल बरहा, लक्ष्मण बरहा, मंगल खलखो, कृष्णा टोप्पो, बिरसा कच्छप, दिलीप बरहा, भगवान दास तिर्की, मथुरा कोया, संजय नीमा, रोहित खलखो, सुमित बरहा, पंकज खलखो, चंदन कच्छप, आशीष खलखो, जेना कच्छप, राजकमल लकड़ा, गणेश कच्छप, बिष्णु मिंज, महेश तिर्की, बिक्रम खलखो, चमरू लकड़ा, सीताराम मुंडा, और सुशील बरहा समेत अनेक युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस खेल प्रतियोगिता को करमा पर्व के अवसर पर मिलन समारोह के रूप में भी देखा जा रहा है, जहाँ विभिन्न जिलों के युवा खेल के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ते हैं। आयोजकों ने इसे सांस्कृतिक एकता और जननायकों की स्मृति से जोड़ते हुए युवाओं में खेल भावना जागृत करने का प्रयास किया है।

Related Posts