Regional

गुआ गोलीकांड की शहादत को भूल रही झामुमो–कांग्रेस, भाजपा ही पूरा करेगी शहीदों का सपना : चंद्र मोहन ति

 

चाईबासा: भारतीय जनता युवा मोर्चा, पश्चिमी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन तिऊ ने गुआ गोलीकांड की बरसी की पूर्व संध्या पर झामुमो–कांग्रेस गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि शहीदों के सपनों से आज सबसे बड़ा विश्वासघात उन्हीं के नाम पर राजनीति करने वाले लोग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 8 सितंबर 1980 को गुआ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे आदिवासियों पर कांग्रेस सरकार के शासनकाल में पुलिस ने गोलीबारी की थी, जिसमें कई निर्दोषों की जान गई थी। उस समय न केवल मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ बल्कि रेड क्रॉस के नियमों की भी अनदेखी की गई।

चंद्र मोहन तिऊ ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 2022 में गुआ गोलीकांड के शहीद परिवारों को नौकरी देने की घोषणा की थी, लेकिन यह महज दिखावा साबित हुआ। आज भी कई पीड़ित परिवार अपने अधिकारों से वंचित हैं।

उन्होंने कहा कि गुआ और सारंडा क्षेत्र के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। बेरोजगारी, पलायन और स्वच्छ पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। खदानों के पुनः संचालन और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के वादे भी अधूरे हैं।

भाजपा युवा मोर्चा ने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस और झामुमो गठबंधन द्वारा गुआ गोलीकांड की पीड़ा को केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए इस्तेमाल किया गया, जबकि भाजपा शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

चंद्र मोहन तिऊ ने कहा गुआ गोलीकांड की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। भाजपा ही शहीदों का सपना पूरा करेगी और झारखंड को एक बेहतर दिशा देगी।

मोर्चा ने यह भी संकल्प लिया कि गुआ गोलीकांड को हमेशा याद रखा जाएगा और शहीद परिवारों को न्याय, स्थानीय युवाओं को रोजगार तथा खदानों के पुनः संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

Related Posts